19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठः किसान आंदोलन में सजने लगा सियासी मंच

मेरठ, 03 फरवरी (बु.)। पश्चिम उप्र में किसान आंदोलन का राजनीतिक असर दिखने लगा है। किसानों की मांग को लेकर बढ़ा आंदोलन अब राजनीतिक रनवे पर चल पड़ा है। भाकियू नेता राकेश टिकैत से मिलने के बहाने विरोधी दल भाजपा की घेरेबंदी में जुट गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के साथ लंबी पारी खेलने वाली शिवसेना भी आंदोलन में पहुंचकर भाजपा की घेरेबंदी तेज कर दी है। इस आंदोलन में सियासी दल 2022 विस चुनावों की संभावनाएं खंगालने लगे हैं। वहीं, किसान आंदोलन की हर करवट पर नजर रखने वाली भाजपा अपने सभी पत्ते नहीं खोल रही है। सपा, आप व शिवसेना भी टिकैत से मिली, रालोद व कांग्रेस तलाश रही खोई जमीन रालोद का लोटा-नमक वाला फार्मूला परवान नहीं चढ़ा, लेकिन चौ. अजित सिंह को हराना बड़ी भूल बताकर भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी। आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव होने हैं, ऐसे में किसान आंदोलन की बैसाखी पर रालोद इस चुनाव में दौड़ना चाह रही है। रालोद पश्चिम उप्र में जमीन गंवाने के बाद नए सिरे से खड़ी होना चाह रही है। उस आम आदमी पार्टी प्रदेश की उन सीटों पर होमवर्क बढ़ा रही है, जहां भाजपा ज्यादा मजबूत नहीं है। और सपा और बसपा की भी दीवार दरक रही है। आप इन सीटों पर जीत की लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। जिसकी डगर किसान आंदोलन से होकर सूबे में पहुंचेगी। आप नेता संजय सिंह, मनीष सिसौदिया और सोमनाथ भारती प्रदेश की कानून व्यवस्था और शिक्षा पर सवाल खड़े कर माहौल बनाने में कोई चूक नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles