गोरखपुर, 03 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लाल और युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया। इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए 15 जनवरी को रवाना किया था। गोरखपुर से 17 जनवरी को माउंट किलिमंजारो के लिए रवाना हुए। 19 जनवरी को वह अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया शहर पहुंचे। इसके बाद 23 जनवरी को अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई शुरू की। 25 जनवरी को माउंट किलिमंजारो के बेस कैंप पहुंचे और 26 जनवरी को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर माउंट किलिमंजारो पर 19 हजार 340 फुट की उंचाई पर भारत का तिरंगा लहराया। उस समय चोटी पर करीब 120 से 150 किमी रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। तापमान माइनस 20 डिग्री का तापमान था, लेकिन वह नीतीश का हौसला नहीं डिगा सकी। नीतीश ने बताया कि लक्ष्य को फतह करना जरूरी था, चढ़ाई करते समय काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। माइनस 20 डिग्री तापमान होने की वजह से उंगलियां पूर्ण रूप से काम नहीं कर रही हैं। युवा पर्वतारोही नीतीश ङ्क्षसह अंतरराष्ट्रीय पहाड़ से समाज के तीसरे मानव जाति किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए संदेश दिया है। उसके साथ-साथ बाल मजदूरी को भी रोकने, स्व’छ भारत, स्व’छ गोरखपुर एवं फिट इंडिया, फिट गोरखपुर का भी संदेश दिया। इस अभियान में किन्नर अंखाडे की महामंडलेश्वर किरन नंद गिरि ने सहयोग प्रदान किया।



