19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः सीएम योगी के निर्देश पर यूपी बोर्ड के कोर्स में शामिल होगा चौरी चौरा कांड

लखनऊ, 03 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की किताबों में अब चौरी चौरा कांड के शहीदों की वीरगाथाओं को शामिल किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर माध्‍यमिक शिक्षा विभाग चौरी चौरा की घटना को यूपी बोर्ड के पाठयक्रम में शामिल करने जा रहा है। सीएम योगी ने चौरी चौरा जनआक्रोश को शताब्‍दी समारोह के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पहले चरण में गोरखपुर मंडल के 400 से अधिक राजकीय और एडेड माध्‍यमिक स्कूलों के छात्रों को चौरी चौरा स्‍थल का भ्रमण कराया जाएगा। इससे छात्र वहां के शहीदों की गाथाओं से रूबरू हो सकेंगे। गोरखपुर के चौरी चौरा में चार फरवरी, 1922 में आजादी के वीर जवानों ने अंग्रेजी हुकूमत से भिड़ंत के बाद पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। इस घटना को चौरी चौरा जनआक्रोश के रूप में जाना जाता है। शहीदों के इसी शौर्य की कहानी को अब यूपी बोर्ड में पाठयक्रम का हिस्‍सा बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के माध्‍यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों छात्र चौरी चौरा जनक्रांति में शहीद अपने वीरों के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles