19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः अब हरिद्वार से वाराणसी तक बनेगा गंगा एक्‍सप्रेस-वे, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, 03 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे देश के सबसे लंबे एक्‍सप्रेस-वे को योगी सरकार और विस्‍तार देने जा रही है। यूपी सरकार गंगा एक्‍सप्रेस-वे की लंबाई बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। गंगा एक्‍सप्रेस-वे को प्रयागराज से बढ़ा कर वाराणसी और मेरठ से बढ़ा कर हरिद्वार तक करने की तैयारी है। वहीं, सरकार पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे की लंबाई भी बढ़ाने जा रही है। इसको बलिया तक ले जाने की योजना है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार के आम बजट में हाइवे और एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों को और विस्तार देने की योजना को देखते हुए योगी सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों के साथ उच्‍च स्‍तरीय बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस-वे को मेरठ से बढ़ाकर हरिद्वार तक और प्रयागराज से वाराणसी तक विस्तार देने का प्रस्ताव जल्‍द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विस्‍तार के प्रस्‍ताव पर मुहर लगने के बाद देश के सबसे लंबे गंगा एक्‍सप्रेस वे की लंबाई करीब 150 किलोमीटर तक बढ़ने की उम्‍मीद है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles