19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

हरियाणाः रेलवे पार्क से पुलिस ने बरामद किया हथियारों का ज़खीरा

हरियाणा, 03 फरवरी (बु.)। राजकीय रेलवे पुलिस ने रोहतक रोड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पार्क में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। हथियारों को जखीरा मिलने से सनसनी मच गया। पुलिस ने कपड़े में लिपटी 5 गन, एक रायफल व एक एयरगन के साथ ही 264 कारतूस बरामद किए। पुलिस को जखीरे के पास एटलस कंपनी के मैनेजर के शस्त्र लाइसेंस की फोटो कॉपी मिली है। रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी लाइसेंसी हथियार बंद पड़ी एटलस फैक्टरी से चोरी किए थे। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाएगी कि चोरी किसने की थी। रेलवे अधिकारी ओपी नागपाल ने सोमवार रात साढ़े 11 बजे राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि ट्रैक के पास रेलवे पार्क में कपड़े में कुछ सामान लिपटा पड़ा है। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और जांच की, तो उसमें हथियारों का जखीरा था। कपड़े में लिपटी पांच गन, एक राइफल व एक एयरगन के साथ ही 264 कारतूस बरामद किए गए। इसने साथ एटलस कंपनी के अधिकारी का शस्त्र लाइसेंस की फोटो कापी भी थी। जिस पर गन हाउस के साथ ही आसपास के थाना-चौकी प्रभारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। मामले में माडल टाउन पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि एटलस फैक्टरी में स्ट्रांग रूम का शीशा टूटा हुआ है। जांच की तो पता चला कि अंदर रखे हथियार गायब हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles