17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

केरल तथा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कम हुए कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता) पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 28 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है, जिनमें सबसे ज्यादा मामले केरल तथा उत्तर प्रदेश में कम हुए हैं। इस दौरान केरल में जहां 768 मामले कम हुए, वहीं उत्तर प्रदेश में 236 मामलों की गिरावट आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 13,052 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 46 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 13,965 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 23 हजार 125 हो गयी और रिकवरी दर 96.99 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 1040 कम होकर 1.68 लाख रह गये हैं । इसी अवधि में 127 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 274 हो गया।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……स्वस्थ…………मौत
अंडमान-निकोबार– 4—— 4928—— 62
आंध्र प्रदेश——- 1289—-879278—- 7153
अरुणाचल प्रदेश— 14——16758——- 56
असम———– 1914—-214124—–1082
बिहार———— 976—-257021—–1499
चंडीगढ़———- 151—–20414—– 334
छत्तीसगढ़——— 4260—297144—- 3698
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——– 6—— 3390———- 2
दिल्ली ———-1436—- 622671——–10849
गोवा———— 759—– 51831——— 766
गुजरात———- 3469—-253368——– 4387
हरियाणा——– 1134——263654——– 3017
हिमाचल प्रदेश—- 383—— 56135———-976
जम्मू- कश्मीर—– 761——-121752——– 1936
झारखंड———- 576——117004——— 1071
कर्नाटक——— 5995—– 920657———12213
केरल———– 71714—– 848476——– 3722
लद्दाख ———–70——–9519———–130
लक्षद्वीप———- 49——–30———— 0
मध्य प्रदेश——- 2760——248319 ——– 3807
महाराष्ट्र ———45437—- 1927335——– 51042
मणिपुर———- 136——–28545———- 371
मेघालय——— 74——–13541 ———- 146
मिजोरम———- 40——- 4323———— 9
नागालैंड———- 52——–11950———– 88
ओडिशा———- 1090—— 331962———1906
पुड्डुचेरी———– 306——–38094———- 647
पंजाब ————2184—— 165291 ——— 5609
राजस्थान——– 2260——- 312370 ——— 2766
सिक्किम——– 94———-5861————- 133
तमिलनाडु——- 4575——-820907———–12350
तेलंगाना——— 2240—— 290630———- 1599
त्रिपुरा———– 21——— 32939———– 391
उत्तराखंड——– 1202——–93223———- 1643
उत्तर प्रदेश——- 5682——- 585747——— 8650
पश्चिम बंगाल —–5671——–553934——– 10164
कुल ———–168784—— 10423125——-154274

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles