17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

गया : भाजपा के पूर्व विधान पार्षद को मिली जान से मारने की धमकी

गया, 31 जनवरी (वार्ता) बिहार के गया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि भाजपा के पूर्व विधान पार्षद रामधनपुर मुहल्ला निवासी कृष्ण कुमार सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस सिलसिले में उन्होंने कोतवाली थाने में लिखित आवेदन दिया है। इस संबंध में भाजपा के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की ओर से कृषि बिल के विरोध में किए जा रहे आंदोलन पर हमने कृषि कानूनों के समर्थन में ट्वीट किया था। संभवत इसी को लेकर चंडीगढ़ से आए एक नंबर से ‘मारे जाओगे, मारे जाओगे’ कहकर फोन को काट दिया गया। जब हमने ट्रू कॉलर में नंबर देखा तो वह नंबर चंडीगढ़ का निकला, जिसके बाद स्थानीय कोतवाली थाना में आवेदन दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस लैंड लाइन नंबर से फोन कर धमकी दी गयी है वह एंटी फॉर्मर्स कंपनी के नाम से ट्रू कॉलर पर शो कर रहा है। साथ ही में उसमें रिलायंस जिओ भी लिखा हुआ दिखा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles