मुजफ्फरनगर, 30 जनवरी (बु.)। जनपद में आज कोरोना वायरस के 12 पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिनमें नगर से 4 पुरकाजी से 2 मोरना, खतौली, जानसठ और बघरा से एक-एक और 2 अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से संक्रमित मरीज मिले है। जबकि 56 वर्षीय गांधी कॉलोनी निवासी एक महिला का मौत भी हुई है।



