मुजफ्फरनगर, 30 जनवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर में चोर सक्रिय है ओर नई-नई घटनाओं को अंज़ाम देने की फिराक में है। जिसके चलते आज नगर के मीनाक्षी चौक पर यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अनोखी बाइक के साथ युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया की युवक के पास से मिली बाइक पर नम्बर प्लेट पल्सर व चेसिस नम्बर बुलेट बाइक का मिला है जबकि बरामद बाइक डिस्कवर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



