17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः ग्रामीणों ने दिया 48 घंटे में सिंघु बॉर्डर खाली करने का अल्टीमेटम

दिल्ली, 30 जनवरी (बु.)। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन से 2 महीने से भी अधिक समय से बंद कुंडली बॉर्डर के आसपास के ग्रामीणों का संयम अब जवाब दे गया है। इस बाबत शुक्रवार दोपहर को गांव मनौली में 40 गांवों के 800 लोग महापंचायत में शामिल हुए। इसमें बॉर्डर पर आवागमन के लिए रास्ता खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। ग्रामीणों ने पंचायत में पारित प्रस्ताव की प्रति किसानों के मंच पर पहुंचा दी है। बॉर्डर खाली नहीं करने पर रविवार दोपहर को 40 गांवों के हजारों लोग बार्डर पर बनाए गए टेंट व मंच को हटाएंगे। इससे टकराव की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। तीन नए कृषि कानूनों को हटाने की मांग को लेकर किसान दो महीने से ज्यादा समय से बॉर्डर पर जमे हैं। इससे 40 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन ठप है। लोग कई बार आवागमन के लिए रास्ता देने की मांग कर चुके हैं। उसके बावजूद रास्ता नहीं खोला गया है। इन गांवों दूध-सब्जी व अन्य उत्पादन बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles