17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

धनबाद में एक झोपड़ी से तीन मजदूर का शव बरामद

धनबाद, 29 जनवरी (वार्ता) झारखंड में धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक झोपड़ी से तीन मजदूर के शव बरामद किये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर नगरीकला पंचायत के रंगलीटांड गांव में एक झोपड़ी से तीन मजदूर के शव बरामद किये गये हैं। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी मिथुन भूमिज, प्रनतोष भूमिज तथा प्रदीप मुरा के रूप में की गयी है। तीनों मजदूर सोनू साह के ईंट भट्ठा में काम करते थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि दम घुटने से मजदूरों की मौत हुयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles