17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः किसान महापंचायत में पहुंचे कैराना विधायक नाहिद हसन, रालोद नेता जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगर, 29 जनवरी (बु.)। दिल्ली हिंसा के बाद गाजीपुर बार्डर पर धरना दे रहे भाकियू के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व धरनास्थल से न हटने की घोषणा के साथ ही भावुक  होने के बाद भाकियू का रुख बदल गया है। गुरुवार को दिन में धरना खत्म कराने की बात कहने वाले भाकियू के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आज मुजफ्फरनगर के जीआइसी मैदान में महापंचायत बुलाई है। पंचायत शुरू हो चुकी है जिसमें किसानों को आना अभी भी जारी है।गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ धरना पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत से भेंट करने के बाद अब बड़े नेता मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में भी शामिल होंगे। पूर्व सांसद तथा राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी नरेश टिकैत की महापंचायत में शामिल होंगे। संजय सिंह को आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश का सीएम कैंडीडेट घोषित कर रखा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles