हरियाणा, 28 जनवरी (बु.)। दिल्ली में हुई घटना के बाद पुलिस जहां हाईअलर्ट पर थी, वहीं मसानी व राजस्थान-हरियाणा सीमा पर बैठे आंदोलनकारियों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। बुधवार सुबह एक बार उस समय टकराव की स्थिति बन गई, जब आसपास के कई गांवों केलोग पंचायत करने के बाद आंदोलनकारियों के पास पहुंच गए। आंदोलनकारी व स्थानीय ग्रामीणों के आमने-सामने होने से एक बार जिला व पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव भी फूल गए थे, मगर जल्दी ही पुलिस को राहत भरी खबर मिल गई। ग्रामीणों का पलड़ा भारी देखकर सड़क पर बैठे कथित किसानों ने खुद ही जाना शुरू कर दिया।



