17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

बागपतः निर्माणाधीन डेरी पर सो रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्‍या

बागपत, 27 जनवरी (बु.)। बागपत में डेयरी पर सो रहे एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्‍या कर दी गई। युवक के पास सो रहे एक शख्‍स ने घटना की जानकारी दी तो कोहराम मचा गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्‍पताल ले गए, जहां उसे डाक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। कंडेरा गांव में आबादी से सटी निर्माणाधीन डेरी पर बुधवार तड़के दो हमलावरों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। उसके बाद आरोपित फरार हो गए। युवक के पास सो रहे उसकी बुआ के बेटे ने घटना की जानकारी उसके स्वजन को दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्वजन घटनास्थल की ओर दौड़े। आनन-फानन में गंभीर हालत में युवक को बड़ौत के सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत को देखते हुए युवक को आस्था अस्पताल में रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आलोक सिंह ने बताया युवक का नाम भगत है जो 25 साल का है। वह रात के समय अपने बुआ के बेटे के साथ निर्माणाधीन डेयरी पर सोया हुआ था जो जानकारी मिली है उसके अनुसार तड़के लगभग तीन बजे दो युवक आए और उन्होंने भगत पर फायरिंग की है। युवक के पिता विनोद से भी जानकारी ली जा रही है। युवक अपने पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles