17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

यूपी में अवैध शराब के धंधे पर आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा

लखनऊ, 27 जनवरी (बु.)। अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री व तस्करी रोकने के लिए पिछले सप्ताह चले आबकारी विभाग के अभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 25,862 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला 96,298 किलोग्राम लहन इस दौरान मौके पर नष्ट कराया गया, जबकि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 214 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ 11 वाहन भी जब्त किए गए हैं। आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि प्रतापगढ़, भदोही और गौतमबुद्धनगर सहित कई जिलों में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ में एक ट्रक में लदी कोयले की बोरियों की आड़ में छिपाकर लायी जा रहीं हरियाणा राज्य में बनी अंग्रेजी शराब की 296 पेटियां बरामद की हैं। भदोही जिले में दबिश देकर एक मकान से 10 ड्रम में दो हजार लीटर अवैध रेक्टिफाइड स्प्रिट व चार मोटर साइकिल बरामद की गईं। यहां सात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles