18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद रहेगी दूसरे वाहनों की आवाजाही

दिल्ली, 25 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों के रद करने की मांग को लेकर आंदाेलनरत संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से गणतंत्र दिवस पर निकाले जाने वाले ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या एक पर मुकरबा चौक से आवागमन बंद रहेगा। ऐसे में फिलहाल  सिंघु बार्डर की तरफ से गांवों के रास्ते एनएच से होकर दिल्ली व मुकरबा चौक से सिंघु बार्डर की ओर छोटे -बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है। लेकिन, ट्रैक्टर परेड के दौरान आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। इस मार्ग को आम लोगों के लिए तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक सिंघु बार्डर से आने वाले किसानों के ट्रैक्टरों का काफिला एनएच एक से उतर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ न मुड़ जाए। इसमें कितना वक्त लगेगा, इस बारे में पुलिस अधिकारियों को भी कोई अंदाजा नहीं है क्योंकि यह काफिले में शामिल ट्रैक्टरों की संख्या पर निर्भर करेगा। लेकिन, एनएच एक पर आवागमन ठप होेने से पहले से परेशानियों का सामना कर रहे गांव व कालोनियों के लोगों का दिक्कतें और बढ़ जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles