18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः कारगिल में मनाया गया राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने तथा कारगिल को विश्व स्तरीय एडवेंचर स्पोर्ट्स गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए जम्मू- कश्मीर के कारगिल में आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया गया। पर्यटन मंत्रालय ने आज बताया कि कारगिल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग एंड माउंटेनियरिंग, स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल के आई हॉकी रिंक, बेमाथांग में आयोजित आइस हॉकी मैच का भी आनंद लिया और लिंकीपाल स्की स्लोप में आइस स्कीइंग प्राेग्राम में शामिल हुए। इस माैके पर श्री पटेल ने कहा कि कारगिल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग एंड माउंटेनियरिंग ( आईआईएसएम) की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुकूल एक संस्थान स्थापित होगा। इसके लिए कारगिल एवं हिल काउंसिल ने 25 एकड़ जमीन देने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि कारगिल को विश्व स्तरीय साहसिक खेलों का गंतव्य स्थापित करने व पर्वतारोहण, स्कींग, आइस हॉकी व अन्य शीतकालीन खेलों के क्षेत्र में सबसे अच्छी शिक्षा के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को सामने लाया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles