दिल्ली, 25 जनवरी (बु.)। दिल्ली सचिवालय में सोमवार सुबह आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झंडा ने फहराया। इस मौके पर उन्होंने बेहतर सेवा देने वाले जेल सहित कुछ अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इसके बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते छत्रसाल स्टेडियम की जगह इस बार दिल्ली सचिवालय में बहुत छोटे स्तर कार्यक्रम हुआ। इस बार स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया गया है और न ही काेई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस साल काेरोना महामारी से छुटकारा मिलेगा। पिछले एक साल से हम कोरोना से जूझ रहे हैं। दिल्ली वालों ने बहुत परेशानी झेली है। 11 नवंबर को कोरोना के एक दिन में साढ़े 8 हजार केस आए। ये दुनिया के किसी भी शहर से अधिक थे। उन्होंने कहा कि इसके कई कारण हैं। दूसरे स्थानों से लोग दिल्ली में आए हैं, मगर दिल्ली वालों ने मजबूती से इसका सामना किया है। हमारी सरकार ने बेहतर सेवाएं दी हैं। हमारी सरकार ने पिछले पांच साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किया है उससे हम बेहतर सुविधाएं दे पाए हैं।



