18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जागरूक करेंगे किसान मोर्चा के पदाधिकारी

दिल्ली, 24 जनवरी (बु.)। नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली देहात के किसानों को जागरूक करने का अभियान पहले भी कई बार शुरू किया गया। इस दौरान किसानों को कानूनों के फायदे के बारे में बताया गया। इसका सकारात्मक असर भी हुआ और लोगों को कानून की बारीकी समझने में सहूलियत हुई। यह अभियान भाजपा नजफगढ़ जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी फिर से शुरू करने जा रहे हैं। इसको लेकर ककरौला के महिला पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक के दौरान किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश गहलोत ने कहा कि हम फिर से ग्रामीण इलाकों में जाकर कृषि कानूनों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। इन कानूनों से किसानों को फायदा ही फायदा है। कई किसान इसका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी किसानों को जागरूक किया है और इसका असर है कि दिल्ली देहात के अधिकांश किसान कानून के समर्थन में खड़े हैं। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के हित में योजनाएं बना रही हैं और इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। किसान को नए कृषि कानून से फायदा होगा और उनकी आय दोगुनी हो जाएगी। उनका कहना है कि बार्डर पर जो किसान आंदोलन कर रहे हैं उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles