अयोध्या, 24 जनवरी (बु.)। सोहावल के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण गणतंत्र दिवस से आरंभ होगा। भूमि पर झंडारोहण और इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य पौधे का रोपण कर मस्जिद निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करेंगे। शनिवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने धन्नीपुर स्थित पांच एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन के अनुसार गणतंत्र दिवस पर मस्जिद के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सुबह साढ़े आठ बजे मस्जिद की भूमि पर ध्वजारोहण होगा। फिर ट्रस्ट के सभी नौ सदस्य एक-एक पौधे का रोपण करेंगे। स्वायल टेस्टिंग के लिए 26 जनवरी को टीम भी पहुंचेगी। ऑफलाइन नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण में दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में नक्शा बन रहा है। नक्शे का अप्रूवल मिलने व स्वायल टेङ्क्षस्टग की रिपोर्ट आने पर मस्जिद निर्माण का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्टियों की संख्या 15 होगी। बाबरी मस्जिद के मुकदमे से जुड़े लोगों को भी ट्रस्ट में जगह मिल सकती है। मस्जिद की भूमि पर फलदार, छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।



