18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

होली से शुरू होगी ई-कैटरिंग, पहले चरण में 57 स्टेशनों पर 250 ट्रेनों में मिलेगी यह सुविधा

गोरखपुर, 24 जनवरी (बु.)। रेल यात्रियों के दिन धीरे-धीरे बहुरने लगे हैं। जल्द ही यात्रा के दौरान सीट पर ही मनपसंद नाश्ता और खाने की थाली होगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) ने ट्रेनों में ई-कैटरिंग (फूड आन ट्रैक एप) की सुविधा देने की तैयारी फिर शुरू कर दी है। इसके लिए यात्री को मोबाइल या लैपटाप पर सिर्फ एक क्लिक करना होगा। पहले चरण में फरवरी से लखनऊ और वाराणसी समेत 57 स्टेशनों पर करीब 250 ट्रेनों में यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण में मार्च में होली पर्व तक गोरखपुर में भी सौगात मिल जाएगी। यात्रा के दौरान नाश्ता और खाना के लिए यात्री को आइआरसीटीसी ई कैटरिंग एप फूड आन ट्रैक या टेलीफोन नंबर 1323 पर फोन करना होगा। आर्डर मिलते ही चयनित कंपनियों के वेंडर निर्धारित स्टेशनों के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के सीट पर बैठे यात्री को खानपान की सामग्री उपलब्ध कराएंगे। यात्री आनलाइन भुगतान कर सकेंगे। वेंडर से रसीद लेने के बाद मौके पर भी भुगतान कर सकते हैं। जानकाराें के अनुसार यात्री लोकप्रिय क्षेत्रीय और स्थानीय व्यंजनों के साथ प्रतिष्ठित ब्रांडों के पसंद का नाश्ता और भोजन (लिट्टी-चोखा, पूड़ी-सब्जी, चावल-दाल, दही, खीर, मटन, बिरयानी, मछली, पिज्जा और बर्गर आदि) आर्डर कर सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles