18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

लखनऊ, 23 जनवरी (बु.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार पर अधिक हमला बोल रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारी में जुटे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अब इलाहाबादी अमरूद को लेकर एक ट्वीट से योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार के कामकाज को लेकर लगातार हमलावर हैं। वह लगातार कह रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार के काम को अपना बता रही है। उसका विकास से कोई वास्ता नहीं है। इसके साथ ही वह यह भी कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ सरकार केवल नाम बदलने और रंग बदलने की राजनीति कर रही है उसका विकास से कोई वास्ता नहीं है। अखिलेश यादव इन दिनों प्रदेश के दौरे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles