18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठः आखिर डोली उठने से एक दिन पूर्व भाई ने बहन को क्यों उतारा मौत के घाट

मेरठ, 23 जनवरी (बु.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्‍लामाबाद में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बारात आने से एक दिन पहले ही भाई ने बहन को गोली मारकर भाई ने  हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे भाई नाराज था। शुक्रवार को देर रात प्रेमी ने युवती के कुछ फोटो भाई के मोबाइल पर भेज दिया था, जिसके बाद से आरोपित भाई आगबबूला हो गया और बहन की हत्‍या कर दी। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी युवती फिरदौस का खुर्जा निवासी रिश्ते के भाई से 4 साल से प्रेम चल रहा था। स्वजन को जानकारी लगी तो उन्होंने युवती पर पाबंदी लगा दी थी। इसी बीच उसका रिश्ता कोतवाली निवासी युवक से तय कर दिया था। रविवार को बारात आनी थी। बताया गया कि शुक्रवार देर रात खुर्जा निवासी युवक ने कुछ फोटो युवती के भाई को भेज दिए थे, जिसके बाद से वह नाराज था। इसको लेकर घर में रात हंगामा भी हुआ था। शनिवार सुबह युवक ने तमंचे से बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles