18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नेता जी सुभाष चंद्र को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शनिवार को उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ ​​के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।” उन्होंने आगे कहा, “ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles