18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पीड़ितों को देगा 25-25 लाख रुपये का मुआवजा

पुणे 21 जनवरी (वार्ता) सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने आग हादसे में मारे पांचों लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। सीरम के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक सायरस एस. पुनावाला ने कहा, “आज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में हम सभी के लिए एक अत्यंत दुखद दिन है। अफसोस है कि मंजरी के विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित हमारे अंडर इंस्टॉलेशन फैसिलिटी में आग लगने से लोगों की जान चली गई।” उन्होंने कहा, “हमें इस घटना पर बेहद दुख है तथा पीड़ित परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। हम हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। हम इस विकट समय में आपकी चिंताओं तथा दुआओं के लिए आपके प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं। ”उल्लेखनीय है कि सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने के कारण गुरुवार को पांच लोगों की मौत हो गयी, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रमा शंकर हरिजन तथा विपिन सरोज, महाराष्ट्र के पुणे निवासी महेंद्र इंगल, प्रतीक पाश्ते तथा बिहार निवासी सुशील कुमार पांडे के तौर पर हुयी है। ये सभी ठेका मजदूर थे और हादसे के समय साइट पर बिजली का काम कर रहे थे।
राज्य के मुख्यमंत्र उद्धव ठाकरे शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यू जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles