18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः अज्ञात कारणों के चलते ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स’ की इमारत में लगी आग

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ इलाके में स्थित द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स की इमारत में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। अग्निशमन के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में आग लगने की सूचना सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर मिली। मौके पर 13 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles