18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रहा इज़ाफा

नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) पेट्रोल और डीजल के दाम दो दिन स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को फिर से बढ़ गये।
देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 25 पैसे महँगा हुआ और इसकी कीमत 85.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई और कोलकाता में 24-24 पैसे बढ़कर इसकी कीमत क्रमशः 92.04 रुपये और 86.87 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में इसकी कीमत 22 पैसे बढ़ी और एक लीटर पेट्रोल 88.07 रुपये का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 92 रुपये और चेन्नई में पहली बार 88 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 25 पैसे चढ़कर 75.63 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 27 पैसे बढ़कर 82.40 रुपये, चेन्नई में 23 पैसे बढ़कर 80.90 रुपये और कोलकाता में 26 पैसे बढ़कर 79.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई।
पेट्रोल डीजल
दिल्ली——85. 45——75.63
मुंबई——-92.04——82.40
चेन्नई——88.07——80.90
कोलकाता—86.87——79.23

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles