18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में PM, CM और सांसदों को लगेगा टीका

दिल्ली, 21 जनवरी (बु.)। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो चुका है. सरकार ने पहले चरण में स्वास्थय कर्मियों को शामिल किया है। बताया जा रहा है कि वैक्सीन कार्यक्रम के दूसरे चरण में राजनेताओं को वैक्सीन दी जा सकती है। इस दौरान उन सांसद, विधायकों को वैक्सीन दी जा सकती है, जो ज्यादा उम्र के हैं और बीमारियों से जूझ रहे हैं। खास बात है कि देश में कई बड़े नेताओं की उम्र 80 साल से अधिक है, जिन्हें वैक्सीन के मामले में तरजीह मिल सकती है. ऐसे नेताओं में दो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा भी शामिल हैं। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि वैक्सीन प्रोग्राम को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। अनुमान है कि इस ड्राइव का दूसरा चरण अप्रैल से शुरू हो सकता है। जिसमें देश के 50 साल से ज्यादा उम्र वाले मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को वैक्सीन दी जाएगी। इस चरण में प्रधानमंत्री और कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। आंकड़ों से पता चलता है कि लोकसभा में तीन सौ से ज्यादा और राज्यसभा में तकरीबन 200 सांसद 50 की उम्र पार कर चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles