19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः पुलिस ने वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 20 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चौकडा मार्ग पर नहर के पुल के पास से शातिर वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त टॉप 10 का अपराधी है। वहीं पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर एक बाइक बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त पर गुंडा, गैंगस्टर, गोकशी, पुलिस मुठभेड़ आदि जैसे संगीन धाराओं में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles