19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः सीएम योगी ने गुरु गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 20 जनवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खालसा पंथ के संस्थापक व दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई हेतु प्रेरित किया। गुरु गोविंद सिंह ने जुल्म, अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित कर सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी को गुरु गोविंद सिंह के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। सीएम योगी ने गुरु गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड -19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील भी की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles