19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

आगराः आप विधायक सोम भारती ने योगी सरकार पहर साधा निशाना

आगरा, 20 जनवरी (बु.)। सुल्तानपुर जेल से रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक सोमनाथ भारती ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों और विद्यालयों की बदहाली को दबाने के लिए योगी सरकार राजनैतिक विरोधियों की आवाज को दबाना चाहती है। यूपी के सरकारी अस्पताल और विद्यालयों की स्थिति बहुत खराब है। विधायक ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में पूरी ताकत से पंचायत और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सरकार बनाने के बाद यहां केजरीवाल माडल को लागू किया जाएगा। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिल वाजपेयी के स्वास्थ्य देखने के लिए मंगलवार को आवास विकास स्थित उनके वापस पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार थम गई है। लोगों को न बेहतर इलाज मिल पा रहा है और न ही शिक्षा। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कहा कि भाजपा सरकार से यूपी की जनता त्रस्त आ चुकी है। सोमनााथ भारती को पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों पर विवादित बयान देने पर अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आगरा आगमन पर बने सिंह पहलवान, गोपाल शर्मा, जेके गुप्ता, अश्वनी शर्मा, विष्णु शर्मा, रमजान अब्बास, रणवीर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, अनमोल बंसल आदि ने विधायक सोमनाथ भारती का स्वागत किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles