मुजफ्फरनगर, 19 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी शुगर मिल तौल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना किया। उनका आरोप है कि उन्हें साढ़े 5 हजार रुपये महीना सैलरी दी जाती है जबकि 2 महीने से उनकी सैलरी नहीं मिल पाई जिसकी वजह से वह भूखे रहने की कगार पर आ गए हैं। उनका कहना है कि उनकी कम सैलरी से उनके परिवार का गुजारा कैसे चलेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कहा कि किसी दुर्घटना होने पर पीड़ित को मुआवजा दिया जाए और किसी कर्मचारी की मौत होने पर परिवार के सदस्य को नौकरी आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।



