19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठः सरूरपुर में नलकूप पर बस चालक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

मेरठ, 19 जनवरी (बु.)। जनपद मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के पथौली गांव के जंगल में नलकूप पर शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने उसकी पहचान गांव निवासी रोडवेज बस के चालक के रूप में कर स्वजन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर मर्चरी के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पथौली निवासी सोमेंद्र 55 पुत्र कर्ण सिंह रोडवेज विभाग में बस पर चालक था। वह परिवार के साथ वर्षों से कंकरखेड़ा में रहता था। सोमवार की दोपहर को वह घर जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन शाम तक भी घर वापस नहीं पहुंचा तो स्वजनो ने उसकी तलाश की। लेकिन मंगलवार की सुबह जैसे ही किसान खेतों पर काम करने के लिए गए तो नलकूप के सामने शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी शव की पहचान होने पर स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेन्द्र सिह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था उसका शव नलकूक पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles