19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

हैदराबादः कोरोना टीकाकरण को लेकर भारत बायोटेक ने दी चेतावनी

हैदराबाद, 19 जनवरी (बु.)। भारत समेत पूरी दूनिया में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग जारी है। जिसके चलते भारत में कोरोना से निज़ात पाने के लिए इसके मद्देनजर टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। महीने की शुरुआत में भारत बायोटिक की कोवैक्सीन और सीरम की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ है। इस बीच भारत बायोटेक ने एक फैक्टशीट जारी कर बताया है कि किन लोगों को कंपनी की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए।  कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन पर भारत बायोटेक की फैक्टशीट में गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वैक्सीन न लगनवाने की सलाह दी है। इसके अलावा एलर्जी, बुखार, ब्लीडिंग डिसऑर्डर की शिकायत वाले लोगों को टीका नहीं लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा गंभीर स्वास्थ्य संबंधी मामलों के रोगियों को भी वैक्सीन न लगवाने की सलाह दी गई है। अपनी वेबसाइट में पोस्ट किए गए फैक्टशीट में वैक्सीन निर्माता कंपनी ने कहा कि वैक्सीन का ट्रायल तीसरे फेज में है और इसकी प्रभावकारिता अभी पूरी तरह से साबित नहीं हुई है। तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों का अध्ययन जारी है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वैक्सीन लगने का मतलब यह नहीं है कि इसके बाद कोरोना के लेकर जरूरी सावधानियां बरतनी छोड़ दी जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles