19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मिर्जापुरः विंध्याचल के राम घाट पर गंगा नदी में पलटी नाव

मिर्जापुर, 19 जनवरी (बु.)। मां विंध्यवासिनी के दरबार विंध्याचल में मंगलवार की सुबह उस मय चीख-पुकार का माहौल पैदा हो गया जब मिर्जापुर के शिपवपुर रामगया घाट पर गंगा नदी में नाव डूब गई। नाव डूबने की सूचना पर आसपास के मछुआरों ने कड़ी मशक्कत कर डूबे लोगों को पानी से बाहर निकाला। इनमें से छह को जिला अस्पताल मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है जबकि आठ लोगों को विंध्यालय में प्राथमिक इलाज दिया गया है। प्राथमिक सूचना पर नाव पर 18 से 20 लोगों के बैठने की बात कही गई थी। इनमें से दो लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए जबकि अन्य लोगों की तलाश में मछुआरे तथा मल्लाह लग गए। वहीं नाव डूबने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जैसे-जैसे लोगों को पानी से बाहर निकाला गया, उनको जिला अस्पताल भेजने में लग गई। इसी दौरान वहां पर गोताखोरों को लगाया गया। वाराणसी से तत्काल एनडीआरएफ की टीमों को भी मिर्जापुर बुलाया गया। सभी निवासीगण रामगयाघाट शिवपुर थाना विन्ध्याचल मीरजापुर के थे। जिनमें से दर्जन भर लोगोंं का सीएचसी विन्ध्याचल में प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। शेष लोगो को घर भेज दिया गया है। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर जिलाधिकारी मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। नाव में अधिकतर महिलाएं और लड़कियां थीं। यह सभी लोग नाव पर बैठने के बाद गंगा नदी पार कर मटर तोड़ने जा रही थीं। गनीमत रही की हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles