19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः पीएम मोदी ने सूरत सड़क हादसे पर जताया दुख

नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत में एक ट्रक दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा , “ सूरत में एक ट्रक दुर्घटना में लोगों की मौत त्रासदीपूर्ण है । मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं । इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख और घायलों के लिए 50 हज़ार रुपए की सहायता की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि सूरत में एक सड़क किनारे सो रहे 15 दिहाड़ी मजदूरों की एक ट्रक से कुचल जाने के कारण मौत हो गई और कम से कम पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles