19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

गुजरातः सड़क पर सो रहे मजदूरों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, 15 की मौत

सूरत, 19 जनवरी (वार्ता) गुजरात के सूरत ज़िले में कल देर रात एक बेक़ाबू वाहन ने सड़क किनारे सो रहे 20 लोगों को कुचल दिया जिससे उनमें से 15 की मौत हो गयी। पुलिस ने आज बताया कि यहां से क़रीब 50 किमी दूर किम-मांडवी रोड पर कोसंबा के पलोडगाम के नज़दीक यह दुर्घटना हुई। मृतक मूल रूप से राजस्थान के बांसवाड़ा ज़िले के कुशलगढ़ निवासी मज़दूर बताए गए है। मृतकों में बच्चे और महिलायें भी शामिल हैं। मध्य रात्रि के आसपास एक तेज़ रफ़्तार डम्पर, गन्ना लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद असंतुलित होकर इन मज़दूरों के ऊपर चढ़ गया। उनमे से 12 की तो मौक़े पर ही मौत हो गयी। 8 घायलों में से तीन ने सूरत के स्मिमेर अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने डम्पर को ज़ब्त कर इसके चालक और क्लीनर को पकड़ लिया है। बताया जाता है कि चालक ने शराब पी रखी थी। मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख और घायलों के लिए 50 हज़ार रुपए की सहायता की घोषणा की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles