19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः सरकार और किसान संगठनों के बीच मंगलवार को नही होगी बैठक

नयी दिल्ली 19 जनवरी ( वार्ता) कृषि सुधार कानूनों और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने की मांग को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच आज ( मंगलवार) को होने वाली बैठक अब बुधवार को होगी ।
पहले यह बैठक 19 जनवरी मंगलवार को निर्धारित थी । कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार अब यह बैठक 20 जनवरी को होगी। किसान संगठन पिछले 55 दिनों से दिल्ली की सीमा पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । किसान संगठनों और सरकार के बीच नौ दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। सरकार कृषि सुधार कानूनों में संशोधन करना चाहती है जबकि किसान संगठन कानून वापस लेने कि मांग पर अड़े हुए है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles