19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी, आमजन को मिली राहत

नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है और सक्रिय मामले घटकर दो लाख के करीब रह गये हैं वहीं इससे होने वाली मौतों की दैनिक संख्या दूसरे दिन भी 150 से नीचे रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10,064 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 81 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 17,411 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 28 हजार 753 हो गयी और सक्रिय मामले 7484 कम होकर 2,00,528 रह गये हैं । पिछले 24 घंटो के दौरान 137 मरीजों की जानें गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 52 हजार 556 हो गया है। इससे पहले सोमवार को मौतों की संख्या 145 रही। देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.66 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.90 रह गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.44 प्रतिशत है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles