19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः एआरटीओ कार्यालय पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर, 18 जनवरी (बु.)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष, 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय किया है। सड़क सुरक्षा माह 2021 अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आम-जन मानस को यातायात नियमों के प्रति अधिकाधिक जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 18 जनवरी से 17 फरवरी एक माह तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। जिसके चलते जनपद मुजफ्फरनगर में भोपा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ कार्यालय पर एसपी सिटी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत बाइक रैली भी निकाली गई और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles