19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः देश के अनेक राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी

नयी दिल्ली,17 जनवरी(वार्ता) देश के अनेक राज्यों में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है इनमें महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश , गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर, परभणी, नांदेड , पुणे, शोलापुर, यवतमाल, अहमदनगर, बीड, रायगढ़, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले, गुजरात के सूरत, नावासारी , नर्मदा , उत्तराखंड के देहरादून और उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्ड फ्लू के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के नजफगढ़ और रोहिणी में भूरा उल्लू और अन्य पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है।
मत्स्य , और पशु पालन विभाग ने बताया कि देश के बर्ड फ्लू प्रभावित जिलों में स्थिति पर निगरानी के लिए केन्द्रीय टीमों को भेजा गया है और वे शोध कार्य कर रही हैं। मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया गया कि राज्यों को पॉल्ट्री और अन्य उत्पादों पर बैन करने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा गया है ताकि गैर संक्रमित राज्यों तथा क्षेत्रों से पॉल्टी उत्पादों को लाने की अनुमति दी जा सके। इसमें यह भी कहा गया है कि चिकन और अंडों का उपभोग किसी भी तरह हानिकारक नहीं है और लोगों को आधारहीन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इस तरह की बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles