19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः किसानों के आइटी सेल के कनाडा कनेक्शन से सुरक्षा एजेंसी चौकस

दिल्ली, 17 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के आइटी सेल का सर्वर कनाडा में होने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दरअसल सिख फार जस्टिस के मुखिया व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहे गुरपतवंत सिंह पन्नू का ठिकाना भी कनाडा में है। ऐसे में दोनों के संपर्क को तलाशा जा रहा है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां जिला पुलिस के साथ मिलकर नजर रखे हुए हैं। हाल ही में देशद्रोही संगठन सिख फार जस्टिस के तीन सक्रिय लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त मोहम्मद विकास को पिछले महीने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वह दुबई और पाकिस्तान में कई महीने रहकर आया था। मोहम्मद विकास ने बताया था कि वह सिख फार जस्टिस के लिए काम करता है। वह कनाडा में रह रहे संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के लगातार संपर्क में रहा है। पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले धोबीवाड़ा के विपुल जैन और पानीपत के पुनीत को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles