19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

शामलीः गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए थानाभवन पहुंच रहे है सीएम योगी आदित्यनाथ

शामली, 17 जनवरी (बु.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा जी के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए जनपद शामली के थानाक्षेत्र थाना भवन पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर थाना भवन में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सीएम योगी के आने की पूरी तैयारियां कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज दोपहर 2:30 बजे थानाभवन पहुंच रहे है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पर जाएंगे। सीएम योगी आदित्य कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम योगी हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद पहुंचेंगे और शाम के समय कालिदास मार्ग से होते हुए अपने आवास लौटेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles