19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः राजनाथ, गडकरी करेंगे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता ) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को यहां एक माह तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत करेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन यहां विज्ञान भवन में किया जाएगा। इस दौरान श्री सिंह और श्री गडकरी के अलावा मंत्रालय में राज्यमंत्री (सेवानिवृत) जनरल वी के सिंह तथा नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी मौजूद रहेंगे। मंत्रालय ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए देशभर जन जागृति चलाया जाएगा। जनवरी 18 से शुरू होकर महीने भर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूलों, कॉलेजों तथा शिक्षण संस्थानों में छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमे युवाओं को सड़क पर सुरक्षित चलने के तरीकों की जानकारी देकर जागृत किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में देशभर में सड़क सुरक्षा से जुड़े पंपलेट, नारे, बैनर आदि के जरिए सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जाएगा जिसमें राज्यों के परिवहन मंत्रालयों, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, डॉक्टर , शिक्षण संस्थान आदि को शामिल किया जाएगा ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles