19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः घने कोहरे की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराए 25 वाहन

दिल्ली, 16 जनवरी (बु.)। दिल्ली और एनसीआर में शनिवार की सुबह घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। राजधानी से सटे गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण आज सुबह करीब 25 वाहनों के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत की खबर आ रही है। इस पर ईस्टर्न परिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में छोटे बड़े सभी वाहन शामिल है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक कई गाड़ियों के आपस में टकराने की वजह से इस रास्ते पर लंबा जाम लग गया। कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई थी इस कारण राहत एवं बचाव कार्य में लगे लोगों को भी दिक्कत हो रही थी। वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। घने कोहरे में कई गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को अलग किया गया। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर जाम में फसे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles