19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

डॉ हर्षवर्धन दिल्ली के अस्पतालों में टीकाकरण अभियान की करेंगे समीक्षा

नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में जाकर कोरोना टीकाकरण अभियान का जायजा लेंगे। डॉ हर्षवर्धन सबसे पहले आज सुबह एम्स,नयी दिल्ली पहुंचे। वहां वह एम्स के डॉक्टरों और टीका लेने वाले लाभार्थियों के साथ कोरोना टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के गवाह बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आज इस अभियान की शुरूआत की। केंद्रीय मंत्री एम्स के बाद बाड़ा हिंदूराव अस्पताल और सर गंगाराम अस्पताल का दौरा करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles