21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः प्रधानमंत्री ने कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ शनिवार को देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। श्री मोदी ने आज दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा,“ आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है। कितने महीने से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़ों और जवानों की जुबान पर यही सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब आयेगी। अब कोरोना की वैक्सीन बहुत ही कम समय में आ गयी है। आज से भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।” उन्हाेंने कहा,“ आज वो वैज्ञानिक और वैक्सीन की शोध से जुड़े लोग , विशेष रूप से प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीने से दिन-रात वैक्सीन बनाने में जुटे थे। उन्होंने न दिन देखा, न रात देखी और न त्योहार देखा। आमतौर पर वैक्सीन बनाने में महीनों लग जाते हैं लेकिन इतने कम समय में भारत में एक नहीं बल्कि दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई और वैक्सीन पर भी काम तेज गति से चल रहा है।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles