19.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः वृद्ध व्यक्ति पर दबंग युवक ने किया चाकू से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के बघरा गाँव में दबंग युवक द्वारा विकलांग व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल पूरा मामला तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा का है जहां पर गांव निवासी मोनू शर्मा नामक दबंग युवक ने घर में घुसकर विकलांग वृद्ध व्यक्ति रंजीत पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक द्वारा वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट व चाकू से हमला करने का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दबंग युवक वृद्ध के साथ मारपीट कर उस पर चाकू से वार कर रहा है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वही वृद्ध व्यक्ति ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles