दिल्ली, 15 जनवरी (बु.)। शनिवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन की खेप पहुंचना जारी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा जो कि पूरे देश को कवर करेगा। लॉन्च के दौरान सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 3006 वैक्सीनेशन केंद्र जुड़ेंगे। उद्घाटन के दिन प्रत्येक सेंटर पर 100 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।



