21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान बनेगी आपकी UHID, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 15 जनवरी (बु.)। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार से वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। इसके लिए राज्यों में कई बार dry-run किया जा चुका है साथ ही सरकार का दावा है कि वह पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने कहा कि फिलहाल स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइनर्स का वैक्सीनेशन होगा। वहीं अन्य मरीजों के लिए इमरजेंसी की मंजूरी दी गई है। वैक्सीनेशन के जरिए सरकार अपने एक और महत्वकांक्षी योजना शुरू करना चाहती है। सरकार का प्लान है कि वैक्सीनेशन के दौरान लोगों की यूनिक हेल्थ आईडी बना दी जाए ।एक बार आईडी बन जाने के बाद इसके रिकॉर्ड डिजिल होंगे और सरकारी रिकॉर्ड का हिस्सा बन जाएगा। वैक्सीनेशन के दौरान पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड मुहैया कराने पर आपकी UHID आईडी तुरंत बन जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles